MPPolitics

मैहर में बोले कमलनाथ- प्रदेश में डेढ़ लाख शव पहुंचे श्मसान, सरकारी आंकड़े झूठे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ शुक्रवार को सतना पहुंचे, यहाँ उन्होंने राज्य सरकार पर फिर कोरोना से मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया।

सतना (जोशहोश डेस्क) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर फिर कोरोना से मौतों का आंकड़ा छिपाने का आरोप लगाया। सतना जिले के मैहर पहुंचे कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश में करीब डेढ़ लाख लाशें श्मसान पहुंची हैं। इनमें से 80 प्रतिशत शवों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाॅल से हुआ है। जनता को बताये जाने वाले सरकारी आंकड़े झूठे हैं।

कमलनाथ ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कोविड माफिया चल रहा है। अस्पलातों में बेड दवाएं ऑक्सीजन तक के कई गुना पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज अच्छा अभिनय कर लेते हैं। उन्हें मुंबई चले जाना चाहिए।

कमलनाथ ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भारत की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने भारत को दुनिया भर में बदनाम कर दिया। उन्होंने एक बार उज्जैन में कही अपनी बातों को भी यहाँ दोहराया।

इससे पहले वे मैहर के मंदिर भी गए लेकिन पट बंद होने के कारण उन्होंने नीचे गेट पर पंडितों की मौजूदगी में पूजा अर्चना की-

कमलनाथ के इस दौरे को रैगांव में उपचुनाव से जोडकर भी देखा जा रहा है। रैगांव मे भाजपा के दिग्गज नेता और पांच बार के विधायक जुगलकिशोर बागरी का निधन होने के बाद उपचुनाव होना है। कहा जा रहा है कि कमलनाथ अपनी धार्मिक यात्रा के साथ ही रैगांव उपचुनाव का जायजा भी ले गए। दमोह उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद कांग्रेस के हौसले पहले ही बुलंद हैं।

Back to top button