MP

एयरपोर्ट पर श्रेय लेने के चक्कर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पीआर एजेंसी में चले लात-घूंसे

भाजपा कार्यकर्ताओं और इंडिगो की पीआर एजेंसी के कर्मचारियों के बीच विवाद।

जबलपुर (जोशहोश डेस्क) जबलपुर से तीन नई उड़ानें शुक्रवार को चालू होने से पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं और इंडिगो एयरलाइंस की पीआर कंपनी के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद लात-घूसों में बदल गया और घटना के वीडियो वायरल हो गए। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल कार्यक्रम में उड़ानों का शुभारंभ किया।

शुभारंभ से पहले कार्यक्रम में जबलपुर एयरपोर्ट पर जबर्दस्त हंगामा हुआ। हंगामा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नयी उड़ानों का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को न मिलने पर हुआ।

हंगामे के तत्काल बाद ही वर्चुअल कार्यक्रम में जबलपुर से इंदौर, दिल्ली और मुंबई के सीधे फ़्लाइट शुक्रवार से प्रारंभ हो गईं। इसके लिए सुबह दस बजे वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। डुमना एयरपोर्ट पर कार्यक्रम से पहले ही हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और फ्लाइट संचालित करने वाली कंपनी इंडिगो पीआर एजेंसी के कर्मचारियों के बीच यह विवाद में हुआ। हाथापाई का वीडियो भी वायरल है।

वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इंदौर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि ऐसा करना जनभावनाओं का आदर करना होगा।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेश की हर जिले में हवाई पट्टी बनाए जाने की बात कही। इन तीन उड़ानों के साथ ही जबलपुर से अब इंदौर दिल्ली और मुंबई के सीधे कनेक्टिविटी हो गई।

Back to top button