MP

4 शावकों से पन्ना टाइगर रिज़र्व हुआ गुलज़ार, पेंच में 21 घंटों में 2 बाघों का शिकार

पन्ना (जोशहोश डेस्क) पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) के लिए खुशखबरी है। यहां दो बाघिनों ने चार शावकों को जन्म दिया है। नए शावकों को मिलाकर रिजर्व में बाघों की संख्या 75 पर पहुंच गई है। जेडी पन्ना टाईगर रिजर्व ईश्वर रामहरि जरांडे से हासिल जानकारी के अनुसार सोमवार को कैमरा ट्रेप पद्धति से देखने पर चार नये शावक मेहमानों को देखा गया है। पन्ना कोर रेंज के रमपुरा के पास दो शावको को बाघिन पी-223(22) ने जन्म दिया है।
उक्त बाघिन की उम्र लगभग 3 साल बताई गई है। वहीं किशुनगढ़ रेंज के अंतर्गत बाघिन पी- 643 ने दो शावकों को जन्म दिया है। शावक इन दोनों बाघिनों के साथ चहल कदमी करते हुए देखे गये हैं। उन्होंने बताया कि पन्ना टाईगर रिजर्व में अब बाघों की संख्या लगभग 75 पर पहुंच गई है।

वहीं दूसरी ओर देश के टाइगर स्टेट MP के पेंच नेशनल पार्क में 21 घंटे के भीतर दो बाघों के शिकार का बड़ा मामला सामने आया है। इससे प्रदेशभर के फॉरेस्ट और रिजर्व एरिया स्टाफ में हड़कंप मच गया है। अलग -अलग जगहों से 2 बाघों के शव मिले हैं। शिकारी के एक बाघ के चारों पंजे काट ले गए हैं। उसकी खाल भी उतारी गई है। लेकिन बाघ की मौत को लेकर कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन इस मौत को भी शिकार से ही जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि उसके सभी अंग नहीं गए हैं, ऐसे में विभाग जांच कर रहा है। दोनों के शव गश्ती दल को मिले थे। 3 महीने के अंदर यहां 4 बाघों की मौत हो चुकी है। पिछली बाघों की विसरा रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। इससे पता नहीं चल सका है कि उनकी मौत कैसे हुई है।

Back to top button