MP

बालाघाट की डॉक्टर स्कूटी चलाकर MP से पहुंची महाराष्ट्र, जानें क्या है वजह?

बालाघाट (जोशहोश डेस्क) कोरोना का कहर कम होने की बजाय तेज़ होता जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर इतनी भयावह होगी इसका अंदाज़ा किसी को भी नहीं था। ऐसे ही कोरोनाकाल में मिसाल बनी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की बेटी जो पेशे से डॉक्टर है। नागपुर के निजी अस्पताल के एक कोविड केयर सेंटर में सेवाएं देती हैं. डॉ. प्रज्ञा छुट्टी पर अपने घर आईं थीं।
अचानक संक्रमण बढऩे के बाद उन्हें छुट्टी के बीच ही नागपुर चिकित्सकीय सेवाएं देने लौटना पड़ रहा था। लेकिन लॉकडाउन में महाराष्ट्र की ओर जाने वाली बसें और ट्रेन के साधन नहीं मिल पाने पर इस महिला चिकित्सक ने अपनी स्कूटी से ही नागपुर तक का सफर तय करने का निर्णय लिया।

डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि उन्हें स्कूटी चलाकर बालाघाट से नागपुर पहुंचने में लगभग 180 किमी की दूरी तय करनी पड़ी इसमें करीब 7 घंटे का समय उन्हें लगा। उन्होंने बताया कि तेज धूप और गर्मी के साथ में अधिक समान होने से थोड़ी असुविधा जरूर हुई। रास्ते में भी कुछ खाने पीने को नहीं मिला। लेकिन वह दोबारा किन वह दोबारा अपने काम पर लौट गईं, इस बात की संतुष्टि है।

प्रज्ञा नागपुर के एक कोविड सेंटर में आरएमओ के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा प्रतिदिन शाम की पाली में भी एक अन्य अस्पताल में कार्यरत हैं। जिसके कारण उन्हें लगभग रोज 12 घंटे से अधिक समय तक पीपीई किट पहनकर काम करना पड़ता है।

Back to top button