MP

बरगी विधायक संजय यादव के बेटे ने की आत्महत्या, खुद को गोली मारी

17 वर्षीय विभु ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली। सुसाइड नोट भी बरामद।

जबलपुर (जोशहोश डेस्क) बरगी विधायक संजय यादव के बेटे वैभव यादव (विभु) ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय विभु ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद गोली मार ली। विभु का सुसाइड नोट भी बरामद होने की बात भी सामने आई है। जिसमें उसने अपने माता-पिता को अच्छा बताते हुए आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

हादसा जबलपुर की बरगी सीट से कांग्रेस विधायक संजय यादव के हाथी ताल स्थित आवास पर हुआ। विभु ने यहां घर पर रखी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी। घायल अवस्था में परिवार के सदस्य विभु को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधायक संजय यादव के बेटे के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है-

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त विभु घर पर अकेला था। बेटे की आत्महत्या की खबर मिलते ही विधायक संजय यादव के घर कांग्रेस नेता और परिजनों ने पहुँचना शुरू कर दिया है। पूर्व मंत्री तरुण भनोत और कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव समेत अन्य नेता भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

Back to top button