MP

शिव-राज में खोखली पार्वती: भाजपा के पूर्व MLA ने दिखाया सरकार को आइना

भाजपा के पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा में अवैध रेत उत्खनन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पत्र लिख सरकार से गुहार लगाई है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान माफियाओं को रोज धमका रहे हैं वहीं अब भाजपा के नेताओं ने ही प्रदेश में अवैध उत्खनन की कलई खोलना शुरू कर दी है। भाजपा के पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार ने ब्यावरा में अवैध रेत उत्खनन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अवैध रेत उत्खनन को रोकने पत्र लिख सरकार से गुहार लगाई है। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक का पत्र सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी शिवराज सरकार पर हमला बोला है।

ब्यावरा में रेत के अवैध उत्खनन पर पूर्व विधायक नारायण सिंह पंवार ने सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि गिरिजा ट्रेडिंग कंपनी ब्यावरा में रेत का अवैध उत्खनन करने के साथ राॅयल्टी की चोरी भी कर रही है। जिससे शासन को करोड़ों की चपत लग रही है।

उन्होंने पत्र में लिखा रेत माफियाओं को लेकर मीडिया द्वारा भी आगाह किया जा रहा है लेकिन इसके बाद भी अवैध खनन जारी है। इस पर रोक लगाई जाना चाहिए। नारायण पंवार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री, खनिज मंत्य्री और मुख्य सचिव स्तर पर भी चर्चा करने की बात कही है।

वहीं भाजपा के पूर्व विधायक का अवैध उत्खनन को लेकर कांग्रेस ने भी शिवराज पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता सैयद जफर ने ट्वीट किया-

गौरतलब है कि बीते साल हुए उपुचनाव में नारायण सिंह पंवार ब्यावारा सीट से भाजपा के उम्मीदवार थे। नारायण पंवार को कांग्रेस के रामचंद्र दांगी ने शिकस्त दी थी।ब्यावरा में कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी के निधन के बाद सीट खाली हुई थी।

Back to top button