MP

MP में 7154 नए केस, राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह दोबारा पॉजिटिव

इंदौर में मिले सबसे ज्यादा 2106 पॉजिटिव केस, भोपाल संभागायुक्त गुलशन बामरा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) देश के साथ प्रदेश भी कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 7154 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 2106 पॉजिटिव केस इंदौर में मिले हैं। वहीं राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह दोबारा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। भोपाल संभागायुक्त गुलशन बामरा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

प्रदेश में अब एक्टिव केस बढ़कर 39450 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 9.72% हो चुका है। राजधानी भोपाल में 1339 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें भोपाल के संभागायुक्त गुलशन बामरा भी शामिल हैं। बीते 24 घंटों में इंदौर,जबलपुर और रीवा में एक एक मौत भी सामने आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। वे दूसरी लहर में भी संक्रमित हो चुके हैं-

इधर ग्वालियर के सिंधिया स्कूल फोर्ट में बीते 24 घंटे में 28 और कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इन सभी को होम आइसोलेट किया गया है। नए केस क्वे साथ स्कूल में तीन दिनों में 88 संक्रमित मिल चुके हैं। जय विलास म्यूजियम के 24 कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए हैं।

अच्छी बात यह है कि पूरे देश लगातार दूसरे दिन कोरोना के मामले कम हुए हैं। सोमवार को कोरोना के 2 लाख 38 हजार 18 नए केस मिले। इस दौरान 305 लोगों की मौत हो गई। देश में अभी एक्टिव केस की कुल संख्या 17 लाख 36 हजार 628 है। रविवार को 2 लाख 58 हजार 89 नए केस दर्ज किए गए थे।

Back to top button