बीजेपी नेता दिन में राम मंदिर का चंदा जुटाकर रात में पीते हैं शराब : कांतिलाल भूरिया

कांतिलाल भूरिया का कहना है कि भाजपा के लोग दिन में राम मंदिर के नाम पर जुटाई जाने वाली राशि से रात को शराब पीते हैं।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बीजेपी की तरफ से चंदा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान पर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री व झाबुआ के वर्तमान विधायक कांतिलाल भूरिया (Kantilal Bhuria) ने राम मंदिर चंदे को लेकर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी नेता राम मंदिर का चंदा लेकर शाम को उस पैसे से शराब पी जाते हैं।

कांतिलाल भूरिया का कहना है कि भाजपा के लोग दिन में राम मंदिर के नाम पर जुटाई जाने वाली राशि से रात को शराब पीते हैं। भाजपा ने इस बयान को शर्मनाक बताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूरिया ने कहा है कि पहले राम मंदिर के नाम पर हुए चंदे में करोड़ों रुपये जुटाए गए थे, इस राशि को भाजपा के लेाग दबाए बैठे हुए हैं। इस राशि को मंदिर टस्ट में जमा किया जाना चाहिए। अब फिर भाजपा के लोग घर-घर जाकर चंदा जुटा रहे है, दिन में चंदा जुटाते हैं और रात को नदी पर जाकर शराब पीते हैं।

कांतिलाल भूरिया ने यह बात मध्य प्रदेश के पेटलावद शहर में एक प्रदर्शन के दौरान कही। कांतिलाल भूरिया 2 बार केंद्रीय मंत्री, 5 बार सासंद और वर्तमान मे झाबुआ से कांग्रेस विधायक हैं। भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के साथ-साथ बीजेपी द्वारा एक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोगों से स्वैच्छिक तौर पर चंदा इकट्ठा करने का काम किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस भी चंदा जुटाने में पीछे नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और विधायक पीसी शर्मा ने मध्यप्रदेश में राम मंदिर के लिए चंदा जुटाना शुरू किया था। उन्होंने कहा था कि राम मंदिर का निर्माण शुरू होना राजीव गांधी का सपना पूरा होने जैसा है।

वहीं भूरिया के इस बयान को राज्य सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने शर्मनाक बताया है और कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा राम के नाम को बदनाम करने की कोशिश की है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का अभियान सिर्फ भाजपा का नहीं बल्कि देश के करोड़ों लोगों का है।

यह भी पढ़ें- MP News : प्रदेश में खुलेगें 362 हेल्थ वेलनेस सेंटर, पैथालॉजी सहित मिलेगी ये सुविधाएं

Exit mobile version