MP

BJYM नेता पर रेप का मामला दर्ज, वीडियो बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

जबलपुर (जोशहोश डेस्क) प्रदेश के जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष राजेश उर्फ सोनू श्रीवास्तव पर महिला ने आरोप लगाते कहा है कि, उसके पति की गैर मौजूदगी में घर आता था। इस दौरान उसने महिला को नशीला शरबत पिलाकर बेहोश किया और उसका वीडियो भी बना लिया। अब वही वीडियो दिखा कर वो ब्लैकमेल करते हुए 10 लाख रुपए की मांग कर रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक, अब तक की मिली जानकारी के अनुसार महिला और राजेश एक ही वार्ड के निवासी है। महिला का पति सरकारी कर्मचारी है जो कि काम के लिए शहर से बाहर जाता रहता है। महिला द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि साल 2019 में जब उसका पति काम के लिए शहर से बाहर गया था तब राजेश उसके घर आकर महिला से शरबत पिलाने के लिए कहा। उसके बाद जब महिल शरबत लाई तो उसने उसे पानी लाने भेज दिया। इतने में ही राजेश ने कोई नशीला पदार्थ महिला के शरबत में मिला दिया।

महिला द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो के आधार पर आरोपी उसका शोषण करता रहा साथ में ब्लैकमेल करते हुए 10 लाख रुपए की मांग भी की। आरोपी की हरकतों से तंग आकर जब महिला अपने पति के पास गई, तब भी आरोपी उसे फोन करके ब्लैकमेल करता रहा।

आरोपी लगातार महिला को फोन लगाकर वापस आने का दबाव बना रहा था। जब महिला ने इंकार किया तो उसने आपत्तिजनक तस्वीरें पति को भेज दी। इसके बाद पीड़िता के पति ने उसे जबलपुर लाकर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी का मामला दर्ज करवाया।

Back to top button