MPNational

प्रबलप्रताप भारत स्काउट्स गाइड के राष्ट्रीय आयुक्त मनोनीत, युवा कल्याण की ली शपथ

प्रबल प्रताप तोमर ने मुख्य आयुक्त डॉक्टर केके खंडेलवाल के समक्ष ली शपथ, युवा कल्याण की प्राथमिकता को दोहराया

भोपाल (जोश-होश डेस्क) केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे पुत्र प्रबलप्रताप तोमर को भारत स्काउट्स गाइड में राष्ट्रीय आयुक्त मनोनीत किया गया है। प्रबल प्रताप तोमर ने मुख्य आयुक्त डॉक्टर केके खंडेलवाल के समक्ष शपथ ली।

भारत स्काउट एवं गाइड भारत में 80 लाख से भी अधिक युवाओं की संस्था है। यह संस्था देश में डा.अनिल जैन राज्यसभा सदस्य के नेतृत्व में काम कर रही है। संस्था पूरे विश्व में भारत का प्रतिनिधित्व करती है। इससे 150 से अधिक देश जुड़े हैं।

प्रबल प्रताप तोमर ने शपथ लेने के बाद युवा कल्याण की प्राथमिकता को दोहराया। उन्होंने कहा कि नवयुवकों के मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा आध्यात्मिक क्षमता के विकास के साथ एक ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में वे स्थानीय, राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योगदान दे सकें इसके लिए वे प्रतिबद्ध रहेंगे।

प्रबल प्रताप बीते महीने ही ब्रिटेन की संसद में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। प्रबल प्रताप ब्रिटिश संसद में आयोजित ‘आइडियाज फॉर इंडिया’ कार्यक्रम में भारत की आर्थिक विकास की अगली लहर पर पर परिचर्चा में शामिल हुए थे।

Back to top button