MP

राजभवन घेराव आज : कमलनाथ व अन्य कांग्रेस नेता मौजूद, वॉटर कैनन के साथ पुलिस फोर्स तैनात

कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश किसान कानून के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी भोपाल के राजभवन में घेराव करेगें।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश किसान कानून के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ता राजधानी भोपाल के राजभवन में घेराव करेगें। दोपहर 11 बजे सभी कार्यकर्ता जवाहर चौक में एकत्रित होकर सभी पैदल मार्च करते हुए राजभवन के लिए रवाना हो जाएंगे।

आंदोलन को देखते हुए पुलिस चारों ओर तैनात हो गई है, कार्यकर्ता रोशनपुरा के आगे नहीं जा पाएंगे, कार्यकर्ताओं का जवाहर चौक से रोशनपुरा, रंगमहल से पैदल होते हुए राजभवन के लिए कूच करेगें।

कृषि कानूनों के विरोध और देश में चले रहे किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस शनिवार को राजधानी भोपाल में दोपहर 12 बजे राजभवन का घेराव करेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित प्रदेश एवं जिलों से आए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस दौरान दिल्ली की सीमाओं पर मरने वाले किसानों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

राजभवन घेराव के लिए युवक कांग्रेस ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। पूरे प्रदेश भर से हमारे कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता भोपाल पहुंच चुके हैं। उनसे आगामी रणनीतियों पर चर्चा भी हो चुकी है। हम इस गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ किसानों की आवाज को बुलंद करने अपना मोर्चा खोलेंगे।

Back to top button