MP

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन

मांडवी चौहान दमोह उपचुनाव में प्रचार के लिए गई थीं। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) महिला कांगेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान का गुरुवार को निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थीं। मांडवी चौहान दमोह उपचुनाव में प्रचार के लिए गई थीं। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

मांडवी चौहान के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत अन्य नेताओं ने शोक जताया है।

सांसद विवेक तन्खा ने मांडवी चौहान के निधन को दमोह चुनाव से जोड़ा है

जानकारी के मुताबिक मांडवी चौहान को बंसल अस्पताल में एडमिट किया गया था। बुधवार रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। गुरुवार सुबह 6 बजे उनका निधन हो गया।

Back to top button