इंदौर: कंपनी ने निकाला तो सात कर्मचारियों ने एक साथ खाया जहर

सभी कर्मचारी मॉड्यूलर किचन का सामान बनाने वाली एक कंपनी में कार्यरत थे, कंपनी मालिक फरार

इंदौर (जोशहोश डेस्क) प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से आर्थिक संकट के मोर्चे पर जूझ रहे देश की बदहाल खबर सामे आई है। यहाँ एक निजी कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों ने नौकरी से निकाले जाने पर जहर खा लिया। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं कंपनी मालिक लापता है।

बताया जा रहा है किए ये सभी कर्मचारी परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में स्थित मॉड्यूलर किचन का सामान बनाने वाली एक कंपनी में कार्यरत थे। कंपनी ने सात महीने से कर्मचारियों को सैलरी भी नहीं दी है। इसके बाद जब कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया तो सात कर्मचारियों ने गुरुवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया।

फिलहाल सभी कर्मचारियों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। आत्महत्या का प्रयास करने वालों के नाम जमनाधर विश्वकर्मा, दीपक सिंह, राजेश मेमियोरिया, देवीलाल करेडिया, रवि करेड़िया, जितेंद्र धमनिया, शेखर वर्मा बताये जा रहे हैं। फिलहाल परदेशी पुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के बाद मरीजों के परिजनों ने कंपनी मालिक पर वादाखिलाफी का आरोप भी लगाया है। परिजनों के मुताबिक़ मालिक ने नई कंपनी खोली है और निकाले गए कर्मचारियों को उस नई कंपनी में काम देने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जिसके बाद तनाव में सकर्मचारियों ने यह कदम उठाया।

Exit mobile version