MP

मध्यप्रदेश को जकड़ता कोरोना, लॉकडाउन-कर्फ्यू सब बेअसर इतना पंहुचा आंकड़ा

कोरोना की बढ़ती रफ़्तार को रोकने के लिए राज्य के सभी जिलों में (दमोह छोड़कर) नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉक भी किया जा रहा है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) वैश्विक महामारी कोरोना वायरस देश के सभी राज्यों के साथ मध्यप्रदेश को भी जकड़ती जा रही है। कोरोना की बढ़ती रफ़्तार को रोकने के लिए राज्य के सभी जिलों में (दमोह छोड़कर) नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉक भी किया जा रहा है। लेकिन इसके वावजूद संक्रमण पर कोई कमी नहीं आ रही है। प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार काम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है।

कल आए इतने मामले सामने
बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,986 केस मिले हैं। 24 लोगों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा इंदौर में 912 और भोपाल में 736 संक्रमित आए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस 32 हजार से ज्यादा हैं। 52 जिलों में से 47 जिले ऐसे हैं, जहां 100 या उससे ज्यादा एक्टिव केस हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते में ही 23 हजार संक्रमित बढ़े हैं। संक्रमण दर 13% से ज्यादा है। अगर संक्रमितों के बढ़ने की यही रफ्तार रही तो अप्रैल के अंत तक 90 हजार संक्रमित हो जाएंगे।

भोपाल में क्षेत्रीय लॉकडाउन
पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 736 संक्रमित मिले हैं। यहां एक्टिव केस 5011हैं। इस महामारी की चपेट में मेडिकल छात्र और डॉक्टर भी आने लगे हैं। भोपाल के कोलार क्षेत्र में भी 9 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। सुबह से ही भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में सख्ती शुरू कर दी गई है। बाजार पूरी तरह से बंद हैं। सड़कों पर पुलिस तैनात है। जगह-जगह सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। बेवजह सड़कों पर निकले लोगों को लौटाया जा रहा है। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही जाने दिया जा रहा है।

इंदौर में कोरोना का कहर
कोरोना से सबसे ज्यादा इंदौर की हालत खराब है। आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। 24घंटे के अंदर रिकॉर्ड 912 मरीज मिले हैं। पांच मरीजों की मौत भी हुई है। एक्टिव केस 7425 पर पहुंचा गया है।

शुक्रवार शाम 6 बजे से प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों में 60 घंटे का लॉकडाउन लगाया गया है, जो सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा। रतलाम में 9 दिन का बंद है। कटनी, खरगोन और बैतलू 7 दिन तक लॉकडाउन है। छिंदवाड़ा में गुरुवार शाम से ही 7 दिन का लॉकडाउन जारी है। प्रदेश के सिर्फ मुरैना, छतरपुर, सीधी, श्योपुर, भिंड ऐसे जिले हैं, जहां एक्टिव केस 100 के नीचे हैं। शेष 47 जिलों में 100 या उससे ज्यादा सक्रिय केस इस समय मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें_एक सप्ताह तक लाॅकडाउन रहेगा इंदौर?

Back to top button