पुण्यतिथि : रविशंकर शुक्ल ऐसे मुख्यमंत्री थे जिनके चार मंत्री दो राज्यों में सीएम बने

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल (Ravishankar Shukla) की आज पुण्यतिथि है। वह ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके कार्यकाल में रहे चार मंत्री बाद में मुख्यमंत्री बने थे।

रविशंकर शुक्ल (Ravishankar Shukla) 1 नवंबर 1956 को अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। मध्यप्रदेश के गठन को दो महीने बाद ही उनका निधन हो गया। आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ ही वह सन् 1937 से सन् 1939 के सेन्ट्रल प्रॉविन्स के पहले मंत्रिमंडल में शिक्षामंत्री के रूप में रहे। उस समय उनके द्वारा शुरू की गई विद्या मंदिर योजना देश के शिक्षा जगत की बड़ी योजना थी। उसके बाद वे लगातार 12 वर्षों तक मुख्यमंत्री रहे। रविशंकर शुक्ल के नागपुर में मंत्रिमंडल के चार सदस्य उनकी मृत्यु के पश्चात् मुख्यमंत्री हुए।

यह भी पढ़ें : पुण्यतिथि : सागर में जन्मे पहले हिंदुवादी मुख्यमंत्री थे रविशंकर शुक्ल

रविशंकर शुक्ल के मंत्रिमंडल में शामिल भगवंत राव मण्डलोई मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री बने। पहली बार वह 1 जनवरी 1957 से 20 जनवरी 1957 तक मुख्यमंत्री रहे व दूसरी बार वह 12 मार्च 1962 से 29 सितंबर 2963 तक मुख्यमंत्री रहे। वहीं मंत्रिमंडल में शामिल द्वारका प्रसाद मिश्र भी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। इसके साथ ही उनके राज्य में स्वास्थ्य मंत्री रहे संभाशिव कन्नमवार और राजस्व मंत्री रहे वसंतराव नाईक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने।

(साभार – राजनीतिनामा मध्यप्रदेश)

Exit mobile version