खूनी संघर्ष : भाजपा विधायक की बर्थडे पार्टी में विवाद, 2 की हत्या

दमोह (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश के दमोह में भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी की जन्मदिन पार्टी में विवाद हो गया। दो पक्षों के बीच का  विवाद इतना बढ़ गय़ा कि घटना में दो लोगों की हत्या कर दी गई। पार्टी में हुए खूनी संघर्ष में विधायक के प्रतिनिधि अरविंद जैन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं, जैन के पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के अतिथि शिक्षक के सिर पर गोली मार दी। जिसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। दमोह में राष्ट्रपति के दौरे से पहले हुई वारदात के बाद पूरे जिले में सनीसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जबेरा में भाजपा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी का जन्मदिन था। जिसके जश्न में उनके समर्थकों ने शहर से लगे बनवार स्थित खेरमाई मंदिर प्रांगण में पार्टी आयोजित की गई थी। इसी दौरान समर्थकों के दो पक्षों के बीत खूनी संघर्ष की स्थिति निर्मित हो गई। पार्टी में विवाद हो गया और कुछ लोगों ने विधायक प्रतिनिधि अरविंद जैन पर हमला कर दिया। उन्हें लाठियों से पीटा गया और पत्थर पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इससे गुस्साए अरविंद जैन के करीबियों ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें अतिथि शिएक्षक जोगेंद्र सिंह को गोली लग गई। गोली सिर में लगी थी, जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

घटना के वक्त नहीं थे विधायक

बताया जा रहा है कि जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह इस पार्टी में मौजूद थे। लेकिन घटना  20 मिनट पहले वे पड़ोस के ही कार्यक्रम में कहकर निकल गए थे। इसी दौरान विवाद हो गया। जब तक वे लौटकर आए तो दो लाशें बिछ चुकी थी।

Exit mobile version