MP

शिवराज-VD का ‘महंगाई डायन खाए जात है’ गाते वीडियो वायरल! ये किसने किया?

यह वीडियो असली नहीं बल्कि एडिटेड है लेकिन उपचुनाव के बीच यह जमकर शेयर हो रहा है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) सोशल मीडिया में शुक्रवार को एक दिलचस्प वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र प्रताप सिंह झांझ-मंजीरे के साथ फिल्म पीपली लाइव का हिट गीत ‘महंगाई डायन खाए जात है’ गाते नज़र आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो असली नहीं बल्कि एडिटेड है लेकिन उपचुनाव के बीच यह जमकर शेयर हो रहा है।

वीडियो को पूर्व मुख़्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी ट्वीट किया और साथ ही लिखा- ये किसने किया?

दरअसल इस वीडियो को दो दिन पुराने एक वीडियो के साथ पीपली लाइव करे गीत को मिक्स कर बनाया गया है। ओरिजनल वीडियो पन्ना में बुधवार को शरद महोत्सव का है। शरद महोत्सव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे। उनके साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी थे।

इस दौरान जुगुल किशोर मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ‘जय जय राधा रमण हरी बोल’ भजन गाते नज़र आये थे। इस वीडियो को एडिट कर ही वायरल किया गया है। लगातार बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों और महंगाई के बीच हो रहे उपचुनाव को देखते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Back to top button