National

भाई-पिता के साथ पत्नी से रेप करता था हिंदू महापंचायत का आयोजक

सेव इंडिया फ़ाउंडेशन के संस्थापक प्रीत सिंह पर पत्नी का गंभीर आरोप, FIR दर्ज़

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) बीते साल अगस्त में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हिंदू महापंचायत के आयोजक और सेव इंडिया फ़ाउंडेशन के संस्थापक प्रीत सिंह पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाया है। प्रीत सिंह की पत्नी के मुताबिक़ प्रीत सिंह अपने भाई और पिता के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार करता था। पुलिस ने प्रीत सिंह के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। प्रीत सिंह हिंदू महापंचायत के बाद सुर्ख़ियों में आया था और महापंचायत में भड़काऊ भाषण के मामले में फ़िलहाल वह ज़मानत पर है।

न्यूज़ लॉन्ड्री की रिपोर्ट के मुताबिक प्रीत सिंह और उसकी पत्नी का विवाह साल 2009 में हुआ था। पुलिस में दर्ज़ शिकायत के अनुसार साल 2013 में जब प्रीत सिंह की पत्नी गर्भवती थी तब प्रीत सिंह ने घर छोड़ दिया था। प्रीत सिंह की पत्नी ससुराल में ही रह रही थी। कोरोना काल में प्रीत सिंह वापस आया और उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

प्रीत सिंह लगातार अपनी पत्नी का शोषण करता रहा। वह अपने दोस्तों और भाई के साथ मिलकर वह पत्नी के साथ रेप तक करता रहा। यहाँ तक कि जब प्रीत सिंह के पिता को यह पता चला कि तो उनके ससुर ने उसका यौन शोषण किया। प्रीत सिंह की पत्नी के मुताबिक उसकी सास को भी इस पूरे मामले की जानकारी थी।

https://twitter.com/anmolpritamND/status/1530447114282467329?s=20&t=AcsZ2C5lroQqIOB9QsQVww

16 मई को प्रीत सिंह की पत्नी ने घर से भागकर पुलिस के पास पहुँची थी तब इस अनाचार का खुलासा हुआ था। प्रीत सिंह की पत्नी के मुताबिक अगर वह उस घर से भागने में सफल नहीं होती तो वह उस घर से उनकी लाश ही बाहर निकलती। उसने आरोप लगाया है कि पिछले दस दिनों से उसे उसके पति के दोस्तों की ओर से केस वापस लेने की धमकियाँ मिल रही हैं। इस पूरे प्रकरण के बीच प्रीत सिंह का फोन लगातार बंद आ रहा है।

न्यूज़ लॉन्ड्री की रिपोर्ट के मुताबिक सेव इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक प्रीत सिंह वही व्यक्ति हैं जिन्होंने सेव इंडिया फाउंडेशन के बैनर तले हिंदू महापंचायत का आयोजन किया था। जिसमें यति नरसिंम्हानंद और सुदर्शन टीवी के सुरेश चौव्हाण जैसे लोग शामिल हुए थे। प्रीत सिंह फिलहाल जमानत पर ​बाहर हैं।

यहाँ पढ़िए न्यूज़ लॉन्ड्री की विस्तृत रिपोर्ट

Back to top button