खदानों और नए पाॅवर प्लांट को खरीदने गुपचुप मध्य प्रदेश आए अडानी

उद्योगपति गौतम अडानी रविवार को सिंगरौली पहुंचे। सिंगरौली के धिरौली में अडानी समूह को कोल ब्लाॅक आवंटित हुआ है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश के कोल ब्लाॅक में एंट्री कर चुके उद्योगपति गौतम अडानी (Gautam adani) रविवार को सिंगरौली पहुंचे। सिंगरौली के धिरौली में अडानी समूह को कोल ब्लाॅक आवंटित हुआ है। रविवार को अडानी ने इस कोल ब्लाॅक का जायजा लेने के साथ ही एस्सार पाॅवर प्लांट का भी दौरा किया।

बताया जा रहा है कि एस्सार पाॅवर प्लांट को अडानी ग्रुप खरीदने की तैयारी में हैं। जल्द ही इस डील का अंतिम रूप दिया जा सकता है। अडानी का रविवार को एस्सार पाॅवर प्लांट देखने जाना इसी डील का हिस्सा माना जा रहा है।

सिंगरौली में रिलायंस और आदित्य बिरला ग्रुप के बाद अडानी की एंट्री अहम मानी जा रही है। अडानी के धिरौली कोल ब्लाॅक के लिए अब जल्द ही जमीन अधिगहण की प्रकिया भी शुरू हो सकती है।

गांव में बना अस्थाई हैलीपेड

रविवार को अडानी के दौरे के लिए अस्थायी हैलीपेड भी बनाया गया। धनुआ गांव में बनाए गए हैलीपेड पर ही अडानी का हैलीकाॅप्टर लैंड हुआ। यहां से अडानी धिरौली के कोल ब्लाॅक और एस्सार पाॅवर प्लाट का अवलोकन करने पहुंचे थे।

अडानी को आवंटित हुई सिंगरौली की धिरौली कोयला खदान से साल भर में करीब 583 मिलियन टन कोयला साल भर मे निकलेगा। इससे सरकार को करीब 398 करोड़ का राजस्व मिलेगा।

अडानी ग्रुप ने धिरौली कोयला खदान राजस्व साझेदारी में 12.5 फीसदी प्रीमियम की बोली लगा पाने नाम की है। अडानी ग्रुप की स्ट्रेटाटेक मिनरल रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड कोल खदान चलाएगी।

Exit mobile version