जबलपुर आकाशवाणी के तार चौथी बार हुए चोरी, 13 घंटे बंद रहा प्रसारण

जबलपुर (जोशहोश डेस्क) जबलपुर आकाशवाणी प्रसारण केंद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। करमेता जबलपुर में अज्ञात चोर ट्रांसमिशन फीडर वायर को काट कर ले गए। जिस कारण आकाशवाणी जबलपुर से सुबह 5.55 से प्रसारित होने वाले राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय प्रोग्राम, न्यूज़ मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री द्वारा आम जनता के हित में प्रसारित कार्यक्रम का भी प्रसारण नहीं हो पाया।

इस घटना की थाना मढ़ोताल में जब आकाशवाणी अधिकारियों द्वारा FIR कराने जाया गया तो थाने में इसकी FIR नहीं की गयी। बता दें, इसके पूर्व में भी दिनांक 09.04.2020, 19.12.2020, 10.03.2020 को भी चोरी की घटना हुई थी। भारत सरकार की संपत्ति को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

आकाशवाणी प्रसारण केंद्र कमरेता मढ़ोताल से मात्र 400 मीटर की दूरी पर स्थित है और इन सभी घटनाओं का सीसीटीवी रिकॉर्ड पुलिस को प्रदान किया गया है। जिसमें चोरी करने वाले की कद-काठी साफ रूप से दिखाई दे रही है। फिर भी चोर को नहीं पकड़ा है। न ही इस परिसर में चोरी की घटनाएं रूक रही हैं। न ही प्रशासन इसपर सख्ती से पेश आ रहा है।

Exit mobile version