MP

क्या अब अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं बहन-बेटियां?

बीएमएचआरसी में महिला से दुष्कर्म और मौत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बड़ा सवाल।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) प्रदेश की राजधानी भोपाल के भोपाल मेमोरियल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (बीएमएचआरसी) में वार्ड ब्वाॅय द्वारा एक कोरोना संक्रमित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर अस्पतालों में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ गए। शर्मसार करने वाली इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या अब अस्पतालों में भी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं?

बड़ी बात यह है कि बीएमएचआरसी में महिला से दुष्कर्म की इस घटना को दबाने की पूरी कोशिश की गई। यही नहीं दुष्कर्म के बाद महिला की हालत गंभीर होती चली गई और अगले दिन महिला ने दम तोड़ दिया। करीब एक माह पहले हुई घटना को महिला के परिजनों से भी छिपाया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किये –

गौरतलब है कि वाॅर्ड ब्वाॅय पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका था। इससे पहले ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भी महिला के साल दुष्कर्म के प्रयास की खबर सामने आई थी। दोनों ही मामलों में अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी आक्रोश है।

Back to top button