MP

कमलनाथ स्वस्थ, मेदांता हाॅस्पिटल से सामने आई सुखद तस्वीर

तस्वीर में वे सतना विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाह के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

गुरुग्राम (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) अब स्वस्थ हैं। उन्हें अब औपचारिकतावश चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। मेदांता हाॅस्पिटल से कमलनाथ की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में वे सतना विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाह के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तबीयत बिगड़ने पर बुधवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत के बाद रूटीन चेकअप के लिए कमलनाथ मेदांता गए थे। यहाँ डॉक्टर्स ने एहतियात के तौर पर उन्हें एडमिट होने की सलाह दी। इसके बाद वे भर्ती हो गए थे।

मेदांता हाॅस्पिटल में कई नेता प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का हाल जानने पहुंचे। सतना विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाह ने कमलनाथ के साथ अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है-

कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद सलूजा के मुताबिक कमलनाथ को दो तीन दिन से बुखार था जिसके चलते वे मेदांता अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचे थे। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है। उनका स्वास्थ्य अब पहले से काफी बेहतर है।

कांग्रेस नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कमलनाथ से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी और उनके शीघ, स्वस्थ होने की प्रार्थना ईश्वर से की थी।

Back to top button