कश्मीर में दो आतंकियों को ढेर कर शहीद सतना का लाल कर्णवीर राजपूत

कर्णवीर कश्मीर के शोपियां में देर रात हुए एनकाउंटर में मोर्चा संभाले थे।

जम्मू/ सतना (जोशहोश डेस्क) कश्मीर घाटी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सतना के लाल करणवीर सिंह राजपूत शहीद हो गए। बुधवार तड़के कर्णवीर सिंह राजपूत दो आतंकियों को मौत के घाट उतारने के बाद गोलीबारी में जख्मी हो गए थे। दोपहर को कर्णवीर सिंह राजपूत के वीरगति को प्राप्त होने की खबर आई।

राजपूत रेजिमेंट 44 RR के जवान कर्णवीर सिंह सतना निवासी रिटायर्ड फौजी राजू सिंह के बेटे थे। केवल 26 साल की उम्र में देश के लिए बलिदान होने वाले कर्णवीर कश्मीर के शोपियां में देर रात हुए एनकाउंटर में मोर्चा संभाले थे। एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर चुके कर्णवीर के सिर और सीने पर गोली लग गई थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्णवीर सिंह की शहादत को नमन किया है-

कर्णवीर ने मंगलवार को सुबह ही अपने रिटायर्ड फौजी राजू सिंह पिता से बात की थी। बुधवार दोपहर को राजू सिंह के पास यह खबर आई कि कर्णवीर ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है। खबर मिलते ही कर्णवीर के घर और आस पास के क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। दो भाइयों में कर्णवीर छोटे हैं और उनका विवाह भी नहीं हुआ था।

Exit mobile version