MP

विधायक कृष्णा गौर को बड़ा दायित्व, OBC मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं

मध्यप्रदेश से अकेले कृष्णा गौर का नाम ही ही अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट से विधायक कृष्णा गौर (KrishnaGaur) को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कृष्णा गौर को भाजपा ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) मोर्चा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। मध्यप्रदेश से अकेले कृष्णा गौर का नाम ही ही अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति ने शुक्रवार को ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर समेत सात नए उपाध्यक्ष और तीन राष्ट्रीय महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए नामों का ऐलान किया गया है।

मध्यप्रदेश से नई कार्यकारिणी में गोविंदपुरा विधायक और भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर को शामिल किया गया है। वे भोपाल की पूर्व महापौर भी रह चुकी हैं। बीते विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के स्थान पर भाजपा ने उनकी पुत्रवधु कृष्णा गौर को गोविंदपुरा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। कृष्णा गौर ने ये चुनाव बड़े अंतर से जीता था।

कृष्णा गौर वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं वर्ष 2007 में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी रह चुकीं हैं। वर्ष 2008 में वे मध्य प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की विशेष आमंत्रित सदस्य बनाई गईं थीं।

Back to top button