MP

पंचायत मंत्री सिसोदिया होम आइसोलेट, हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता कोरोना पाॅजिटिव

पंचायत मंत्री महेंद्र सिसोदिया राजगढ़ में प्रवास के दौरान एक संक्रमित के संपर्क में आ गए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) कोरोना की रफ़्तार लगातार बढ़ती चली जा रही है। पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया (MahendraSSisodia) होम आइसोलेट हो गए हैं। वहीं झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह के बाद हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता भी कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। झाबुआ में अब सोमेश मिश्रा को कलेक्टर बनाया गया है।

पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया राजगढ़ में प्रवास के दौरान एक संक्रमित के संपर्क में आ गए थे। उन्होंने स्वयं ये जानकारी ट्वीट कर दी-

हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता की रिपोर्ट चार दिन पहले पाॅजिटिव आई थी। वहीं उनके बेटे को भी कोेरोना संक्रमित बताया जा रहा है। इससे पहले झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह कोरोना पाजिटिव हो गए थे। इसके बाद झाबुआ में सोमेश मिश्रा को कलेक्टर बनाया गया है।

झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह भी होम आइसोलेट थे लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इंदौर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा है।

वहीं सागर कलेक्टर दीपक सिंह भी होम आइसोलेशन में हैं। उनके पिता और बेटे कोरोना पाॅजिटिव है। दीपक सिंह अभी घर से ही प्रशासनिक कामकाज कर रहे हैं। इससे पहले जबलपुर कलेक्टर धर्मवीर शर्मा भी कोरोना पाॅजिटिव हो चुके हैं।

Back to top button