MP

एक सप्ताह तक लाॅकडाउन रहेगा इंदौर?

कोरोना के भयावह होते हालात को देखते हुए इंदौर में लाॅकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। लाॅकडाउन शुक्रवार तक बढ़ाया जा सकता है।

इंदौर (जोशहोश डेस्क) कोरोना के भयावह होते हालात को देखते हुए इंदौर में लाॅकडाउन की अवधि बढाई जा सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शनिवार सुबह अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लाॅकडाउन बढ़ाए जाने पर सहमति दिखाई दी। बताया जा रहा है लाॅकडाउन शुक्रवार तक बढ़ाया जा सकता है। वीकेंड लाॅकडाउन पहले ही घोषित है ऐसे में इंदौर अगले एक सप्ताह तक लाॅकडाउन रह सकता है।

लाॅकडाउन का स्वरूप क्या होगा? यह आपदा प्रबंधन की बैठक में तय किया जाएगा। वीसी में सांसद शंकर ललवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री को कहा गया कि शहर में जो हालात है उसमें हमें कोरोना की चेन तोड़ना अतिआवश्यक है। इसलिए शहर में लॉक डाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

बताया जा रहा है कि लाॅकडाउन की अवधि बढाए जाने का आधिकारिक आदेश जल्द जारी हो सकता हैं। अभी 60 घंटे का लाॅकडाउन चल रहा है। जो सोमवार सुबह छह बजे तक प्रभारी रहेगा। इस बीच अगली अवधि का आदेश जारी हो सकता है।

पूरे प्रदेश में इंदौर कोरोना का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। यहां कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के चलते अस्पतालों में बेड नहीं है। ऑक्सीजन की भी पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही है। वहीं रेडमेसिविर इंजेक्शन की जमकर किल्लत के चलते हाहाकार की स्थिति बनी हई है।

Back to top button