MP Police : 8 पुलिस अफसरों के हुए तबादले

मध्यप्रदेश में रविवार को पुलिस महकमे (MP Police) में बड़ा फेरबदल किया गया। आठ पुलिस अफसरों (MP Police) के तबादले कर दिए गए है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश में रविवार को पुलिस महकमे (MP Police) में बड़ा फेरबदल किया गया। आठ पुलिस अफसरों (MP Police) के तबादले कर दिए गए है। इनमें भारतीय पुलिस सेवा के सात और राज्य पुलिस सेवा के एक अधिकारियों का तबादला शामिल है। राज्य सरकार के गृह विभाग के अपर सचिव अनिल सुचारी के हस्ताक्षरों से जारी आदेश में पन्ना के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को कटनी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, वहीं विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा के सैनानी धर्मराज मीना को पन्ना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक राजधानी (MP Police) के उत्तर क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। विजय कुमार खत्री उत्तर क्षेत्र के पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। इसी तरह आशुतोष बागरी को इंदौर पूर्व का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अनुराग सुजानिया को ग्वालियर अपराध शाखा में सहायक पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। अरविंद तिवारी को इंदौर पुलिस मुख्यालय का पुलिस अधीक्षक बनाया गया। इसी तरह रामजी श्रीवास्तव को भोपाल पुलिस मुख्यालय का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- किसान परेड के लिए निर्देश, दिल्ली नहीं देश का दिल जीतने जा रहे हैं..

Exit mobile version