महंगा पेट्रोल-डीजल फोकट का प्रोपेगेंडा, बेतुके बोल पर सांसद प्रज्ञा ट्रोल

सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं है, ये सब कांग्रेसियों की मानसिकता और फोकट का प्रोपेगेंडा है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) बेतुके बयानों के चर्चित भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को कांग्रेस की मानसिकता का फोकट का प्रोपेगेंडा बताया। इस बयान पर प्रज्ञा ठाकुर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रही हैं।

राजधानी भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं है, ये सब कांग्रेसियों की मानसिकता और फोकट का प्रोपेगेंडा है। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस के विधायक जनता की सेवा करने नहीं आए, क्योंकि उन्हें कोरोना हो जाता, जबकि भारतीय जनता पार्टी के विधायक सेवा करने में लगे रहे।

पेट्रोल-डीजल की महंगाई को कांग्रेसियों की मानसिकता और फोकट का प्रोपेगेंडा कहे जाने पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ट्रोल भी हो रही हैं-

गौरतलब है कि देश ही नहीं मध्यप्रदेश के भी कई जिलों में पेट्रोल 110 रुपए और डीजल 100 रुपए के पार पहुंच चुका है। शहडोल में तो डीजल ही 110 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। महंगे पेट्रोल-डीजल की मार से एक ओर आम आदमी त्रस्त है तो दूसरी ओर इससे सरकार की जेब भर रही है। सरकार ने हाल में लोकसभा में बताया था कि 31 मार्च 2021 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी से 3.35 लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई है। यह अब तक का रिकॉर्ड है।

Exit mobile version