पैरालिंपिक: MP की बेटी का कमाल, सेमीफाइनल में पहुंची कैनोअर प्राची यादव

प्रदेश की पैरा कैनोअर प्राची यादव वुमन 200 मीटर वीएल-2 इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

टोक्यो (जोशहोश डेस्क) पैरालिंपिक से गुरुवार सुबह देश के साथ मध्यप्रदेश के लिए भी अच्छी खबर आई। प्रदेश की पैरा कैनोअर प्राची यादव वुमन 200 मीटर वीएल-2 इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। सेमीफाइनल कल खेला जाएगा।

ग्वालियर की 26 साल की प्राची ने यहां सी फॉरेस्ट वाटरवे में एक मिनट 11.098 सेकेंड का समय लिया। वह ग्रेट ब्रिटेन की एमा विग्स से 13.014 सेकेंड पीछे रही जिन्होंने 58.084 सेकेंड का समय लिया।

प्राची यादव के सेमीफइनल में पहुँचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बधाई दी है-

ग्वालियर के बहोड़ापुर में रहने वाली प्राची यादव जन्म से ही दिव्यांग हैं। उनके दोनों पैर लकवाग्रस्त हैं। प्राची ने 9 साल की उम्र में एक्सरसाइज के तौर पर 2007 में तैराकी शुरू की थी। पहले ही प्रयास में वो तैराकी चैंपियनशिप तक पहुंच गयीं। बुलंद हौसलों और आत्मविश्वास के दम पर प्राची तैराकी में जूनियर कैटेगरी में गोल्ड मैडल जीत चुकी हैं। घर की कमजोर आर्थिक स्थिति ने प्राची को खेल से दूर भी होना पड़ा लेकिन 8 साल बाद एक बार फिर प्राची ने खेल में वापसी कर पैरालिंपिक तक का रास्ता तय कर लिया। अब प्राची के नज़र पैरालिंपिक जीतने पर है।

Exit mobile version