MP

जरा पहचानिए कौन है ये राजनेता, बेहद खास है इनके लिए आज का दिन

विवेक तन्खा की इस खूबसूरत तस्वीर को उनकी बेटी वसुंधरा ने ट्वीट कर अपने माता पिता को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी हैं। वसुंधरा ने दोनों को बेस्ट पैरेंट बताया है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) क्रीम कलर की शेरवानी में इस हैंडसम दूल्हे को पहचानने के लिए दिमाग पर थोड़ा जोर डालना पड़ेगा। चलिए हम आपको बता देते हैं कि ये कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के राज्यसभा सभा सांसद विवेक तन्खा हैं। फरवरी की छह तारीख इनके लिए बेहद खास है क्योंकि 36 साल पहले आज ही के दिन विवेक तन्खा ने आरती के साथ सात फेरे लिए थे।

विवेक तन्खा की इस खूबसूरत तस्वीर को उनकी बेटी वसुंधरा ने ट्वीट कर अपने माता पिता को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी हैं। वसुंधरा ने दोनों को बेस्ट पैरेंट बताया है।

कमिश्नर के पोते
विवेक तन्खा का परिवार रीवा से जुड़ा है। उनके दादाजी अवतार कृष्ण तन्खा रीवा स्टेट के कमिश्नर थे उनकी पहचान सख्त प्रशासकों में होती थी।

विरासत में पाई वकालत
विवेक तन्खा के पिता राजकृष्ण तन्खा की शिक्षा भी रीवा में हुई। यहां के टीआरएस काॅलेज से उन्होंने वकालत की डिग्री ली। रीवा में कई सालों तक वकालत करने के बाद वे जबलपुर शिफ्ट हो गए । विवेक तन्खा को वकालत अपने पिता से विरासत में मिली।

सबसे कम उम्र के एडवोकेट जनरल

विवेक तन्खा मध्य प्रदेश के सबसे कम उम्र के एडवोकेट जनरल में से एक हैं। सन् 1999 में तन्खा को उच्च न्यायालय में नामित किया गया था। वे पहले अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भारत के वकील के रूप में मध्य प्रदेश के लिए नियुक्त किए गए थे। उन्होंने तब मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच में विवादों को हल करने के लिए एक प्रमुख भूमिका निभाई थी ।

कारों के शौकीन
विवेक तन्खा कारों के शौकीन हैं । उनके पास होंडा सिटी, मर्सडीज बेन्ज, पजेरो, मित्सुबिशी, अकॉर्ड होंडा और ऑडी कार हैं।

Back to top button