MP

गुरुपूर्णिमा: शिवराज जी आज गुरुजनों का सम्मान करो, चयनित शिक्षकों को नियक्ति दो

गुरुपूर्णिमा के मौके पर प्रदेश में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति दिए जाने की मांग फिर उठी है।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) गुरुपूर्णिमा के मौके पर पूरे देश में आज गुरुजनों का स्मरण कर उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। वहीं इस मौके पर प्रदेश में चयनित शिक्षकों के तीन साल लंबे इंतजार को खत्म कर उन्हें नियुक्ति दिए जाने की मांग फिर उठी है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने गुरुपूर्णिमा पर ट्वीट कर चयनित शिक्षकों की आवाज उठाई है।

मध्यप्रदेश में 2018 में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकला था। शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 और वर्ग 2 की परीक्षा ली गई थी। इसमें करीब 33000 शिक्षक चयनित हुए हैं। लगभग तीन साल होने के बाद भी अब तक चयनित शिक्षक अपनी नियुक्ति की राह देख रहे हैं।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने गुरुपूर्णिमा के अवसर पर एक बार फिर चयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया कि-

गौरतलब है कि प्रदेश में साल 2011 के बाद 2018 में शिक्षकों की भर्ती निकली थी। 7 साल के लंबे इंतजार के बाद भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह था लेकिन तीन साल बाद भी चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

नियुक्तियां देने के लिए तीसरी बार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 7 जून से प्रारम्भ हुई है। इससे पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयनित शिक्षकों का वेरिफिकेशन दो बार टल चुका है। बीते जुलाई में शिक्षकों का वेरिफिकेशन शुरू हुआ था। कुछ शिक्षकों के वेरिफिकेशन के बाद ही प्रक्रिया को बीच में रोक दिया गया था।

इसी साल 1 अप्रैल से शिक्षकों का वेरिफिकेशन दोबारा शुरू किया गया था।कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते 15 अप्रैल से वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को एक बार फिर रोक दिया गया था। अब तीसरी बार 7 जून से वेरिफिकेशन शुरू किया गया। स्कूल शिक्षा मित्र इंदर सिंह परमार के मुताबिक शिक्षकों को जुलाई के महीने तक नियुक्तियां दे दी जाएंगी।

नियुक्ति के लिए अभियान

चयनित षिक्षक जल्द नियुक्ति के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं। साथ ही सोषल मीडिया पर भी नियुक्ति के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं उपचुनावों के दौरान भी चयनित शिक्षकों ने अपनी मांगों को दोहराया था लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

Back to top button