बुंदेलखंड गौरवीय सम्मान से सम्मानित किये गए पद्मश्री रामसहाय पांडे

चमन चौराहा मां काली समिति ढाना के 17वे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रामसहाय पांडे को बुंदेलखंड गौरवीय सम्मान से सम्मानित किया गया ।

सागर (जोशहोश डेस्क) पद्मश्री राम सहाय पांडे को बुंदेलखंड राज्य बनाओ अभियान के बुंदेलखंड मोर्चा ने बुंदेलखंड गौरवीय सम्मान से सम्मानित किया। चमन चौराहा मां काली समिति ढाना के 17वे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रामसहाय पांडे को बुंदेलखंड गौरवीय सम्मान पत्र और शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।

बुंदेलखंड के प्रसिद्ध राई नृत्य को देश दुनिया तक पहुंचाने वाले रामसहाय पांडे ने इस मौके पर बुंदेलखंड राज्य बनाओ अभियान के बुंदेलखंड मोर्चा का समर्थन किया साथ ही आने वाली पीढ़ी भारतीय व बुंदेली संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित होने का संदेश दिया।

सम्मान समारोह का आयोजन बुंदेलखंड मोर्चा, रामाश्री शिक्षा प्रसार जनकल्याण समिति सागर, छत्रपति शिवाजी अस्पताल सागर, ढाना व्यापारी मंडल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

सम्मान करने वालो में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह हिलगन, ढाना सरपंच सुरेंद्र तिवारी, पूर्व सरपंच घनश्याम सिंह, ढाना चौकी प्रभारी सत्यव्रत धाकड़, संतोष पाण्डे कनेरादेव, डॉ पुष्पेंद्र सिंह सागर, संजीव शास्त्री अमित सिंह,अभिषेक ठाकुर, शैलेष सोनी, प्रमोद बड़ोनिया, हीरक भाई पटेल आदि उपस्थित थे आभार बुंदेलखंड मोर्चा प्रमुख अक्षय हजारी ने किया।

Exit mobile version