MP

क्या MP में मुस्लिम समझ हत्या जायज है? कौन खेल रहा खूनी खेल?

बुजुर्ग व्यक्ति की मुसलमान होने के शक के चलते पूछताछ के नाम पर बेतहाशा पिटाई, वीडियो वायरल।

नीमच (जोशहोश डेस्क) शान्ति का टापू कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में लगातार लिंचिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। नीमच में लिंचिंग की वारदात का वीडियो वायरल है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति को मुसलमान होने के शक के चलते पूछताछ के नाम पर जमकर पीटा जाते देखा जा सकता है। रात में बेतहाशा पीटे गए बुजुर्ग का शव सुबह सड़क पर मिला है। लिंचिंग की इस वारदात पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वीडियो रतलाम के मनासा का है। बुजुर्ग को पीटने वाले शख्स की पहचान BJP की पूर्व पार्षद के पति दिनेश कुशवाह के रुप में हुई है। मृतक की शिनाख्त 65 वर्षीया भंवरलाल जैन के रूप में हुई है। भंवरलाल जैन को मुसलमान होने के शक के चलते पूछताछ के नाम पर जमकर पीटा गया था।

मुसलमान समझ भंवरलाल जैन की लिंचिंग को लेकर सोशल मीडिया में आक्रोश है। यह सवाल उठाया जा रहा है कि धर्म के आधार पर किसी भी व्यक्ति से मारपीट कैसे की जा सकती है? साथ ही भाजपा और प्रदेश सरकार पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस वारदात को लेकर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था और शिवराज सरकार पर सवाल उठाये। उन्होंने लिखा कि ये मध्यप्रदेश में आख़िर हो क्या रहा है…? प्र देश की क़ानून व्यवस्था आख़िर कहाँ है , कब तक लोगों को यूँ ही मारा जाता रहेगा…? अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों है…? सरकार का ध्यान तो सिर्फ़ इवेंट में है-

पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने वारदात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि- पहले दलित, फिर मुस्लिम-आदिवासी और अब जैन। इस ज़हर, जानलेवा नफरत की भट्टी को भाजपा ने जलाया है-

‘कश्मीरनामा’ व ‘कश्मीर और कश्मीरी पंडित’ जैसी चर्चित किताबें लिख चुके इतिहासकार अशोक कुमार पांडे ने लिखा किसी को भी सिर्फ उसके धर्म के लिए मारना कहां तक जायज है? साथ ही उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश में चुनाव से पहले खूनी खेल खेला जा रहा है। कौन खेल रहा है ये सब जानते हैं-

गौरतलब है कि वीडियो 18 मई का बताया जा रहा है। पूछताछ के नाम पर पीटे गए भंवरलाल जैन रतलाम जिले की जावरा तहसील के रहने वाले थे। उनका शव 19 मई को मनासा रामपुरा रोड पर मिला था। भंवरलाल जैन को पीटने वाले शख्स की पहचान BJP की पूर्व पार्षद के पति दिनेश कुशवाह के रुप में हुई है। दिनेश कुशवाह के खिलाफ IPC की धारा 302 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

परिजनों के मुताबिक़ भंवरलाल जैन बचपन से ही मंदबुद्धि थे। वे 15 मई को घर से चित्तौड़गढ़ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने निकले थे। बताया जा रहा है कि 16 मई को शाम 5 बजे वे लापता हो गए थे, जिनकी गुमशुदगी का मामला चित्तौड़गढ़ थाने में भी दर्ज करवाया गया था। भंवरलाल जैन मनासा कैसे पहुंचा इस बात की जानकारी उनके परिवार वालों को भी नहीं है।

Back to top button