MP

सांसद प्रज्ञा को ‘बंगाल में ताड़का शासन’ पर लताड़, भोपाल का हाल देखने की नसीहत

प्रज्ञा ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खरी-खरी सुनाई जा रही है।

भोपाल (जोश होश डेस्क) सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya singh thakur) ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद हिंसा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने पश्चिम बंगाल को मुमताज का लोकतंत्र बताया और हिंदू -भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, बलात्कार की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- अब टिट फॉर टैट करना ही होगा यानी जैसे को तैसा।

सांसद प्रज्ञा ने यहाँ तक लिखा कि संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। हिंसा के जवाब में हिंसा की पैरवी के बाद सांसद प्रज्ञा ठाकुर को सोशल मीडिया पर खरी-खरी सुनाई जा रही है।

https://twitter.com/SadhviPragya_MP/status/1389963233457410054?s=20

उनके इस ट्वीट पर तीखे कमेंट भी आए। इन कमेंट में सांसद प्रज्ञा को भोपाल की फिक्र करने की नसीहत दी गई। यहां तक कि भड़काऊ ट्वीट पर उनका अकाउंट तक बंद करने का अनुरोध ट्विटवर से किया गया।

गौरतलब है कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर कोरोनाकाल में सक्रिय न रहने का आरोप है। यहां तक कि उनके लापता होने के पोस्टर तक लगाए जा चुके हैं। वहीं कुछ दिन पहले उनके आवास के सभी कर्मचारी भी कोरोना पाॅजिटिव हो गए थे।

Back to top button