MP

गुरुपूर्णिमा: चयनित शिक्षकों ने त्यागे केश, शिवराज सरकार पर भड़के कमलनाथ

नियुक्ति के इंतजार में चयनित शिक्षकों ने गुरुपूर्णिमा पर कटाए केश, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) तीन सालों से नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित शिक्षकों ने गुरुपूर्णिमा के मौके पर अपने केश कटाकर विरोध जताया और प्रदेश सरकार से जल्द नियुक्ति दिए जाने की मांग की। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुपूर्णिमा के पावन मौके पर चयनित शिक्षकों को केश त्याग करने के लिए मजबूर होने पर शिवराज सरकार की आलोचना की और इसे प्रदेश को लिए शर्मसार करने वाला बताया।

गुरुपूर्णिमा के मौके पर एक ओर पूरे देश में गुरुजनों का स्मरण कर उन्हें सम्मान दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश में में अलग ही तस्वीर नज़र आई। यहाँ चयनित शिक्षकों ने नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर अपने केश त्यागे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्ववीट कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी गुरुपूर्णिमा पर ट्वीट कर चयनित शिक्षकों की आवाज उठाई-

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 2018 में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकला था। शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 और वर्ग 2 की परीक्षा ली गई थी। इसमें करीब 33 000 शिक्षक चयनित हुए हैं। लगभग तीन साल होने के बाद भी अब तक चयनित शिक्षक अपनी नियुक्ति की राह देख रहे हैं। प्रदेश में साल 2011 के बाद 2018 में शिक्षकों की भर्ती निकली थी। 7 साल के लंबे इंतजार के बाद भर्ती को लेकर युवाओं में उत्साह था लेकिन तीन साल बाद भी चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

Back to top button