MP

देश में कोरोना की रफ़्तार, मध्यप्रदेश को थोड़ी मिली राहत

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है। प्रदेश में हर दिन 12 हज़ार से ज्यादा संक्रमित मरीज़ मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 5 लाख के पार हो गया। इनमें से 2 लाख 25 हजार से ज्यादा संक्रमित सिर्फ अप्रैल महीने में बढ़े हैं। राहत भरी खबर यह है कि अब स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है, प्रदेश का रिकवरी दर 81 फीसदी हो गई। अब तक 4 लाख 14 हजार 325 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

प्रदेश के 4 बड़े शहराें में 24 घंटे में 5 हजार 670 नए केस सामने आए हैं। 31 लोगों की मौत हुई है। इंदौर और भोपाल में लगातार तीसरे दिन 18 सौ से ज्यादा मरीज मिले हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा 9 मौतें सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज की गई हैं। इंदौर-जबलपुर में 7-7 मौतें हुई हैं, वहीं ग्वालियर में 1198 नए संक्रमित आए हैं। 8 ने जान गंवाई है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 घंटे में 1836 नए केस सामने आए हैं। 9 मरीजों की मौत हुई है।

देश में फिलहाल 28,82, 204 एक्टिव केस हैं और 1, 45, 56, 209 लोग डिस्चार्ज किये जा चुके हैं। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में 3,23,144 नये मामले पाये गये और 2771 लोगों की मौत हुई। इस दौरान देश में 25182 लोग डिस्चार्ज किये गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 68546 एक्टिव केस बढ़े।

Back to top button