MP

खाना खाने गए कोर्ट के कर्मचारी से दारोगा ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना

भिंड (जोशहोश डेस्क) लहार थाना क्षेत्र में पदस्थ दारोगा द्वारा न्यायालयकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार न्यायालयकर्मी रेस्टोरेंट में साथियों के साथ खाना खाने पहुंचे थे। उसी समय रेस्टोरेंट में पुलिस के साथियों के साथ दारोगा आए। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। उसी समय दारोगा ने न्यायालयकर्मी के साथ मारपीट कर दी।

न्यायालय में पदस्थ साक्ष्य लेखक जितेंद्र सिंह राठौर सोमवार शाम नया बस स्टैंड के पास रेस्टोरेंट में साथी स्टेनो गोविंद गोयल, स्टेनो शिवानंद शर्मा, प्रवीण मित्तल व संदीप राज के साथ रेस्टोरेंट में पहुंचे। तभी पीछे से लहार थाना में पदस्थ एसआई सत्येंद्र सिंह कुशवाहा व अन्य जवान पहुंचे। किसी बात को लेकर दारोगा और वहां बैठे लोगों के च बहस हो गई और यह बहस मारपीट तक पहुंच गई।

पीड़ित कर्मचारी का कहना है कि जब उसके साथी ने बताया कि हम लोग न्यायालय विभाग के कर्मचारी हैं, तो उक्त कर्मचारी को पकड़कर ले गए और गाली गलौज करने लगे। हालांकि आवेदन के बाद उस रेस्टोरेंट की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी सामने आई है।

वहीं एसआई सत्येंद्र कुशवाहा का आरोप है कि वह रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब पिलाने की शिकायत पर जांच करने गए थे। यहां कुछ लोग बैठे थे, जो नशे में धुत थे। तभी एक व्यक्ति ने पुलिस को गालियां देना शुरू कर दिया था। एक दिन पहले  इसी रेस्टोरेंट में कुछ लोगों का विवाद हुआ था, जिस वजह से यहां गोलीबारी भी हुई थी।

Back to top button