MP

मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश के बीच बस सेवा स्थगित, जानिए कब तक रहेगी रोक?

भोपाल (जोशहोश डेस्क) बढ़ते कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच बस परिवहन सेवा पर रोक लगा दी गई है। शिवराज सरकार ने दोनों राज्यों के बीच बस सेवा को स्थगित करने का फैसला किया है।

परिवहन आयुक्त द्वारा आदेश जारी करते हुए कहा है कि संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के लिए ये ज़रूरी कदम उठाया जा रहा है। मध्यप्रदेश राज्य से उत्तरप्रदेश राज्य के बीच आने जाने वाली बस परिवहन संचालन 29 अप्रैल से 7 मई तक 2021 तक स्थगित किया जा रहा है। शिवराज सरकार ने प्रदेश के सीमावर्ती कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। इससे पहले महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ से आने वाले बस परिवहन पर भी रोक लगाई गई थी।
अब 7 मई तक यूपी-एमपी के बीच परिवहन सेवा ठप्प रहेगी।

मध्यप्रदेश में कोरोना
प्रदेश में बुधवार को 12,758 नए मरीज सामने आए। कुल मामलों से ज्यादा यानि 14,156 लोग ठीक भी हुए। संक्रमण दर भी 1% गिरकर 21.7% रह गई। ठीक होने वालों के साथ एक्टिव केसों की संख्या में भी गिरावट आई है। बुधवार को 1503 एक्टिव केस कम हुए। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस 92 हजार 773 रह गए हैं।

उत्तरप्रदेश में कोरोना
पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 35,156 नए मामले सामने आए हैं। 25,613 लोग डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,09,237 है। पिछले 24 घंटे में 258 लोगों की मृत्यु हुई है। कल प्रदेश में 2,25,312 सैंपल की जांच की गई।

Back to top button