MP

महाकाल लोक: PM के दौरे से 4 दिन पहले उज्जैन निगम कमिश्नर पर गाज, क्या बंदरबांट का मामला?

21 सितंबर को महाकाल मंदिर के नए प्रशासक नियुक्त संदीप सोनी को निगम कमिश्नर का भी दायित्व, कांग्रेस ने उठाये सवाल

भोपाल (जोशहोश डेस्क) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से 4 दिन पहले उज्जैन के नगर निगम कमिश्नर को हटाया गया है। गुरुवार को इस संदर्भ का आदेश जारी हुआ। ये एक्शन ‘महाकाल लोक’ के लोकार्पण की तैयारियों को लेकर मॉनीटरिंग करने उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की वापसी के बाद लिया गया।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तैयारियों को लेकर नाखुशी जाहिर की थी इसके बाद गुरुवार को उज्जैन के नगर निगम कमिश्नर अंशुल गुप्ता को हटाए जाने का आदेश जारी हो गया।

इससे पहले 21 सितंबर को महाकाल मंदिर के प्रशासक को भी हटाया गया था। सरकार ने महाकाल मंदिर के प्रशासक रहे गणेश धाकड़ को हटाकर उनके स्थान पर नए प्रशासक के रूप में संदीप सोनी को नियुक्ति किया था। अब संदीप सोनी को निगम कमिश्नर का दायित्व भी सौंपा गया है।

वहीं महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले महाकाल मंदिर के प्रशासक और अब निगम कमिश्नर को हाय जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस ने इसे भ्रष्टाचार से जोड़ा है-

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1577912645163700224?s=20&t=GTk75pVYEyikhvnoQeee7Q
https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1577909593711480832?s=20&t=GTk75pVYEyikhvnoQeee7Q

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण करने आ रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान उज्जैन में हैं। इससे पहले सीएम शिवराज ने बुधवार को महाकाल की सवारी का रथ भी खींचा थी और महाकाल मंदिर में पूजाअर्चना भी की थी।

गौरतलब है कि ‘महाकाल लोक’ के लिए वर्ष 2017 में योजना बनी थी। इसकी प्रशासकीय स्वीकृति वर्ष 2018 में दी गई थी। अब इसके पहले चरण का काम पूरा हो गया है जिसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे।

Back to top button