नर्मदापुरम: मजार पर भगवा रंग पोत की तोड़फोड़, तनाव-चक्काजाम

मजार पर अज्ञात तत्वों ने पोता भगवा रंग, तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन मौके पर तैनात।

भोपाल (जोशहोश डेस्क) प्रदेश के नर्मदापुरम में साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का मामला सामने आया है। बाबई के सेमरी हरचंद रोड पर स्थित एक मजार पर शनिवार रात अज्ञात तत्वों ने भगवा रंग पोत दिया। दरगाह में तोड़फोड़ किये जाने की भी खबर है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए पुलिस-प्रशासन मौके पर तैनात है।

रविवार सुबह दरगाह पर भगवा रंग देख मुस्लिम समाज ने विरोध जताते हुए चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची। पुलिस को भी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। दरगाह पर भगवा रंग करने वाले अराजक तत्वों की पहचान नहीं हो पाई है।

मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलापफ मामला दर्ज कर लिया है। मुस्लिम समाज की नाराजगी को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासन के अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है।

Exit mobile version