आगर मालवा: ट्रॉली में रस्सी से बांध घसीटे मृत गायों के शव, वीडियो वायरल

वीडियो में मृत गायों को ट्रॉली के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है।

आगर मालवा (जोशहोश डेस्क) आगर मालवा का एक अमानवीय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में मृत गायों को ट्रॉली के पीछे रस्सी से बांधकर घसीटते हुए ले जाया जा रहा है। मामले में दो लोगों पर कार्रवाई हुई है। वही कांग्रेस ने वीडियो को लेकर सरकार की गौ भक्ति पर सवाल उठाये हैं।

वायरल वीडियो आगर मालवा के बड़ौद का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बड़ौद नगर परिषद के सीएमओ इकरार अहमद ने ट्रैक्टर ड्राइवर इकबाल और कर्मचारी राजू को निलंबित कर दिया है। कर्मचारी गाय के शव को इस तरह क्यों ले जा रहे थे यह अभी पता नहीं चला है।

दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो को ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं-

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में गायों का संरक्षण और कल्याण बड़ा सियासी मुद्दा भी है। प्रदेश में गौ कैबिनेट तक का गठन किया गया है जिसमें 5 विभागों के मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में गायों के लिए अलग मंत्रालय के गठन का भी ऐलान किया था। प्रदेश भर में गौ अभयारण्य और काऊ शेड के गठन की घोषणा भी की गई थी।

दूसरी और पूर्व की कांग्रेस सरकार ने कांग्रेस एक हजार गौशाला बनाने की बात कही थी। इसके अलावा 28 सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में गौधन न्याय योजना लागू करने की घोषणा की थी। कमलनाथ सरकार ने गौशालों में प्रति गाय 20 रुपए का बजट तय किया था। अब प्रति गाय सरकारी खुराक 20 रुपए से घटकर 1 रुपए 60 पैसे हो गई है।

Exit mobile version