MP

कौन हैं युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष वैभव पवार…

भोपाल (जोशहोश डेस्क) मध्यप्रदेश भाजपा द्वारा नई कार्यकारणी की घोषणा की गई है। इसमें सिवनी जिले के बरघाट क्षेत्र के वैभव पवार को प्रदेश के युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वैभव पवार मूलतः सिवनी जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा बरघाट (जिला – सिवनी) से प्राप्त की है।

वैभव पवार कॉलेज के समय से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह 2005 से 2012 तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं। वैभव ने भोपाल से ही उच्च शिक्षा (बीई एवं एमबीए) प्राप्त की है। सन् 2007-08 में भोपाल महानगर तकनीकी छात्र प्रमुख, सन् 2009-10 एवम् 2010-11में भोपाल महानगर मंत्री,  2011-12 में भोपाल विभाग संयोजक के पद पर विद्यार्थी परिषद में रहे, उन्होंने 8 वर्षो तक विद्यार्थी परिषद में काम किया है।

यह भी पढ़ें : वेब सीरीज तांडव के खिलाफ UP में FIR

उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भाजयुमो म.प्र. में भी इनकी सक्रिय भागीदारी रही, सन् 2012 में भाजयुमो प्रदेश कार्यकारणी सदस्य एवं उसके बाद सन् 2013-14 में भाजयुमो के प्रदेश सह-संयोजक (सोशल मीडिया सेल) पद पर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सन् 2017 से प्रदेश युवा मोर्चा में ही प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अभी वर्तमान तक इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

यह भी पढे़ं : संस्कृत बनी राज्यसभा में 5वीं सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली भाषा

अब वैभव पवार को संगठन ने नई जिम्मेदारी देते हुए युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वैभव पवार ने नई जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि – मैं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभारी हूँ की उन्होंने मुझे भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करने योग्य समझा। जिस प्रकार से पूर्व में मैंने संगठन द्वारा दिए गए सभी दायित्वों का निर्वहन सम्पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से किया है, उसी प्रकार मैं अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा।

Back to top button