क्या रामेश्वर शर्मा को भी दिल से माफ नहीं कर पाएंगे प्रधानमंत्री मोदी?

भोपाल (जोशहोश डेस्क) सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बाद क्या अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को भी दिल से माफ नहीं कर पाएंगे? यह सवाल इसलिए कि क्योंकि प्रज्ञा ठाकुर ने जहां नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था वहीं अब प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने अब भारत-पाकिस्तान के विभाजन को महात्मा गांधी की भूल बताया है।

भोपाल की हुजूर सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने यह विवादित बयान तूूमडा गांव में किसान सम्मान समारोह में दिया। यहां उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए महात्मा गांधी की भूल को देश के विभाजन का जिम्मेदार बताया।

यह भी पढ़ें : गोडसे ज्ञानशाला पर सरकार की चुप्पी के क्या हैं मायने?


देखें वीडियो

गौरतलब है कि भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया था। उनके बयान का व्यापक विरोध होने पर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मध्यप्रदेश के ही खरगोन में ही यह कहना पड़ा था कि वे प्रज्ञा ठाकुर को दिल से माफ नहीं कर पाएंगे। अब देखना यह है कि प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा के महात्मा गांधी पर विवादित बयान पर भाजपा का क्या रवैया रहता है और प्रधानमंत्री मोदी भी क्या प्रज्ञा जैसा ही बयान क्या रामेश्वर शर्मा के लिए भी देंगे।

Exit mobile version