नुपूर-नवीन पर एक्शन : क्या अपने ही ‘जहरीले जाल’ में फंस गई BJP?

नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल पर एक्शन लेकर अपने ही समर्थकों के निशाने पर आ गई भाजपा

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा और BJP IT सेल के नवीन जिंदल की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी दोहरी मुश्किल में नज़र आ रही है। एक ओर भारत की अंतरराष्ट्रीय किरकिरी हो रही है और इस मुद्दे को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। वहीं नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल पर एक्शन लेकर भाजपा अपने ही समर्थकों के निशाने पर आ गई है।

नुपूर-नवीन पर एक्शन को भारत सरकार और भाजपा की मजबूरी भी बताया जा रहा है। यह कहा जा रहा है कि अगर भाजपा इस टिप्पणी पर गंभीर होती तो कार्रवाई के लिए दस दिनों का इंतजार न करती। यह भी कहा जा रहा है कि भारत सरकार और भाजपा इस मुद्दे पर समय से गंभीरता दिखाती तो अंतरराष्टीय स्तर पर इस तरह किरकिरी न होती। जबकि अरब देशों के विरोध के बाद सरकार और भाजपा का एक्शन उसे बैकफुट पर लाता दिखाई दे रहा है।

भाजपा की कार्रवाई के बाद भी नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल का समर्थन यह बता रहा है की भाजपा के समर्थक भी इस फैसले से खुश नहीं हैं। पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने इस नाराजगी को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा कि आदर्श स्थिति में यह अच्छा है, लेकिन मुसलमानों का भरोसा भाजपा जीत सकेगी या फिर उनका भी भरोसा हार सकती है, जिन्हें भाजपा के अंधभक्त कहा जाता है। अभी प्रयाग हूँ, लोग बेहद ग़ुस्से में हैं-

सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा के अनुषांगिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल का समर्थन किया है। वहीं इस कार्रवाई को भाजपा द्वारा अपनी विजय और सफलता के मुख्य आधार हिंदू धर्म के साथ छल भी बताया जा रहा है-

वही इस कारवाई को अरब देशों के दबाव में की गई कार्रवाई बता भी सवाल उठाये जा रहे हैं-

यह पहला मौका है जब अरब देशों ने मुस्लिम विरोधी बयान पर इतनी तीखी और तीव्र प्रतिक्रिया दी है। कतर, कुवैत, ईरान, सऊदी अरब जैसे देशों द्वारा आधिकारिक विरोध दर्ज कराने और “सार्वजनिक माफी” की मांग से पहले इस देशों में लोगों का सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा था और कुछ अरब देशों में भारतीय सामानों के बहिष्कार की मांग भी होने लगी थी।

विवाद को तूल पकड़ता देख विदेश मंत्रालय ने तो यहां तक कह दिया कि यह टिप्‍पणियां ‘फ्रिंज एलिमेंट्स’ की तरफ से हुईं और सरकार की राय प्रदर्शित नहीं करतीं। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि दबाव में आई भाजपा ने अपने ही प्रवक्ताओं को ‘फ्रिंज एलिमेंट्स’ तक कह डाला। ऐसे में भाजपा को सफाई देना तक मुश्किल हो रहा है।

दूसरी ओर कांग्रेस भी इस मुद्दे पर हमलावर है। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आज प्रधानमंत्री को क़तर और कुवैत राजधर्म याद दिला रहे हैं। यह पूरे देश के लिए शर्म की बात है। प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी ने पूरे देश का सर शर्म से झुका दिया है। अगर प्रधानमंत्री समय रहते बोलते और अपने समर्थकों को चुप कराते तो देश को इस तरह शर्मसार न होना पड़ता। उन्होंने ये भी यह भी कहा कि गलती भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने की है उसका खामियाजा पूरा देश को उठाये। गलती भाजपा नेताओं ने की है तो माफी भी भाजपा को मांगना चाहिए पूरे देश को नही।

Exit mobile version