अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, सर्जरी की नौबत!

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- 'मेडिकल कंडीशन.. सर्जरी.. मैं लिख नहीं सकता, एबी।'

मुंबई (जोशहोश डेस्क) बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh bachhan) की तबीयत को लेकर क्या फिर खराब है? क्या जल्द ही उनकी सर्जरी होने जा रही है? यह सवाल स्वयं अमिताभ बच्चन के ट्वीट के बाद उठ रहे हैं। यही नहीं फैंस उनके स्वस्थ्य होने की कामना भी कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ‘मेडिकल कंडीशन.. सर्जरी.. मैं लिख नहीं सकता, एबी।

इस खबर के सामने आने के बाद बिग बी के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वो सोशल मीडिया पर उनकी सेहत के लिए दुआ मांग रहे हैं। साथ ही ये भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर किस वजह से बिग बी को सर्जरी करानी पड़ रही है।

बिग बी ने किया था ये ट्वीट

बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी दिनचर्या से जुड़ी लगभग हर जानकारी फैंस के साथ साझा करते हैं। उन्होंने कल ही ट्वीट किया था, “कुछ ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गया है, कुछ काटने पर सुधरने वाला है, जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे।

कोरोना के हो गए थे शिकार

अमिताभ बच्चन पिछले साल कोरोना के शिकार हो गए थे, वो लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। उनके बाद ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन और अभिषेक बच्चन की कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हालांकि, बच्चन परिवार ने मिलकर इस मुश्किल का सामना किया था और कोरोना को मात दी थी।

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ 30 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में अभिताभ बच्चन, रिया चक्रवर्ती और इमरान हाशमी भी अहम किरदार में हैं।

Exit mobile version