National

6 साल सत्ता के बाद BJP का बैंक बैलेंस 2253 करोड़, 60 साल सरकार में रही कांग्रेस के खाते में 178 करोड़

साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा का अर्थतंत्र मजबूत हुआ है। वहीं कांग्रेस की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हुई है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) सत्ता के शीर्ष पर काबिज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी और धनवान पार्टी कही जाती है। साल 2020 के अंत में भाजपा के बैंक अकांउट में करीब 2253 करोड़ हैं। वहीं साल 2020 के अंत में कांग्रेस के खाते में 178 करोड़ ही हैं। जो उसकी खस्ता माली हालत को दर्शाता है।

पत्रकार अरविंद गुणसेकर ने भाजपा और कांग्रेस के खातों की डिटेल ट्वीट की है-

गौरतलब है कि भाजपा ने 2017-18 के वित्तीय वर्ष में अपनी आय 1027 करोड़ बताई थी। जो 2018-19 में 134 प्रतिशत इजाफे के साथ बढ़कर 2410 करोड़ हो गई थी। इस साल भाजपा ने अपना खर्च 1005 करोड़ रुपए बताया था।

साल 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा का अर्थतंत्र मजबूत हुआ है। वहीं कांग्रेस की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हुई है। राज्यों में भी भाजपा की सरकारें बनने से पार्टी फंड में इजाफा हो रहा है।

अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत सात राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हैं। ऐसे में भाजपा के मजबूत बैलेंस शीट का असर उसके चुनाव प्रचार पर भी दिखाई देगा। हाल ही में भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव में जमकर पैसा खर्च किया था।

Back to top button