भारत बंद : देश में व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे बंद

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) जीएसटी की जटिलता और पेट्रोलियम उत्पादों के लगातार बढ़ते दाम को लेकर आज देशभर की ट्रेड यूनियन हड़ताल कर रही हैं। लगभग 8 करोड़ व्यापारी कामकज बंद करके सड़कों पर चक्काजाम कर रहे हैं। ट्रेड यूनियन ने आज भारत बंद के दौरान लगभग 1500 स्थानों पर धरना व चक्काजाम कर रहे हैं।

बंद का सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, केरल में देखने को मिल रहा है। इन प्रदेशों में सुबह से ही व्यापारी सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने भी ट्रेड यूनियन की हड़ताल को समर्थन दिया। मध्यप्रदेश में भी कुछ जगहों पर इस हड़ताल का असर दिखा। भोपाल में न्यू मार्केट के व्यापारियो ने अपनी दुकानें बंद रखीं।

40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठनों से करीब 8 करोड़ कारोबारी बंद का समर्थन दे रहे हैं। द कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अनुसार पिछले साल 22 दिसंबर और उसके बाद जिएसटी नियमों में कई बदलाव किए गए। इसमें अधिकारियों को बहुत अधिकार दे दे गए हैं। अब कोई भी अधिकारी कोई भी कारण बताकर व्यापारी का जीएसटी रजिस्ट्रेशन नंबर सस्पेंड कर सकता है या कैंसिल कर सकता है। इसके साथ ही बैंक अकाउंट और संपत्ति भी जब्त कर सकता है।

Exit mobile version