MCD उपचुनाव: आप का जलवा कांग्रेस को राहत-भाजपा साफ

दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डों में हुए उपचुनावों में आम आदमी पार्टी ने चार में जीत दर्ज की है। एक वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार विजयी रहे।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डों में हुए उपचुनावों में आम आदमी पार्टी ने चार में जीत दर्ज की है। एक वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार विजयी रहे। वहीं 15 साल से दिल्ली नगर निगम पर काबिज भारतीय जनता पार्टी का खाता भी नहीं खुला। अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले इन उपचुनावों के परिणामों को बेहद अहम माना जा रहा है।

पांच वार्डो के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव के नतीजे बुधवार सुबह घोषित किए गए। त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग (उत्तर) वार्ड, रोहिणी-C और कल्याणपुरी वार्ड पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जबकि पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगर वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

जीत के बाद आप के खेमे में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है।

भाजपा के लिए यह नतीजे चिंताजनक हैं। दिल्ली के तीनों नगर निगम पर लंबे समय से भाजपा का कब्जा रहा है। अब अगले साल नगर निगम के चुनाव होने को हैं। ऐसे में विधानसभा के बाद नगर निगम में आप का बेहतरीन प्रदर्शन भाजपा के लिए खतरे की घंटी ही माना जा रहा है।

Exit mobile version