National

सीताराम येचुरी के बेटे के निधन पर बिहार BJP उपाध्यक्ष का विवादित Tweet, सोशल मीडिया ने धिक्कारा

बिहार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है। इसकी वजह उनका एक शर्मनाक ट्वीट है।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) बिहार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे है। इसकी वजह उनका एक ट्वीट है। जबर्दस्त ट्रोलिंग के बाद हालांकि मिथिलेश तिवारी (Mithilesh Kumar Tiwari) ने अपना विवादित ट्वीट डिलीट कर दिया।

दरअसल सीपीएम के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के युवा बेटे आशीष का गुरुवार को कोरोना से निधन हो गया। जब सभी राजनीतिक दलों के लोग दुख की इस घड़ी में सीताराम येचुरी को सांत्वना दे रहे थे, उस समय मिथिलेश तिवारी ने आशीष के निधन पर एक तंज भरा ट्वीट कर दिया।

संवदेनशील मौके पर इस तरह के बचकाने ट्वीट के बाद मिथिलेश तिवारी को सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया गया-

मिथिलेश कुमार तिवारी वर्तमान में बिहार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में मिथिलेश तिवारी बैकुंठपुर सीट से हार गए थे। उन्हें जनता दल के प्रेमषंकर के हाथों शिकस्त मिली थी। इससे पहले साल 2015 में मिथिलेश तिवारी इसी सीट से विधायक चुने गए थे।

Back to top button