National

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को कोरोना, चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी पॉज़िटिव

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं।

नई दिल्ली (जोशहोश डेस्क) कोरोना का कहर कम होता नहीं दिख रहा। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। वहीं कोरोना संक्रमित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है।

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और चुनाव आयुक्त राजीव कुमार भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों के कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद से चुनाव आयोग में हड़कंप की स्थिति है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारी होम क्वारंटीन हैं और घर से ही वर्चुअली मीटिंग में शामिल हो रहे हैं।

पश्चिम बंगाल चुनाव में राजनीतिक दलों की रैलियों में भीड़ को लेकर चुनाव आयोग की किरकिरी भी हो रही थी। कहा जा रहा था कि चुनाव आयोग कोरोना के कहर के बीच रैलियों में उमड़ रही भीड़ को लेकर सख्त कदम नहीं उठा रहा है।

सुशील चंद्रा का बतौर मुख्य निर्वाचन आयुक्त कार्यकाल 13 अप्रैल 2021 से शुरू हुआ और वह 14 मई 2022 को 65 वर्ष का होने तक इस पद पर रहेंगे। उन्हें 14 फरवरी 2019 को लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त बनाया गया था। सुनील अरोड़ा का कार्यकाल समाप्त होने पर उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के तौर पर अपनी यह नयी जिम्मदारी दी गई थी।

दूसरी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हालत स्थिर बनी हुई है। सोमवार को रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उन्हें शाम पांच बजे दिली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। 88 वर्षीय मनमोहन सिंह ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ली थीं। उनके स्वास्थ्य की निगरानी के लिए विशेषज्ञ डाक्टरों का एक दल गठित किया गया है।

Back to top button